Thursday 29 March 2018

Flipkart दे रहा है इन स्मार्टफोंस पर ख़ास ऑफर्स!!!

Flipkart कुछ स्मार्टफोंस पर अच्छे ऑफर्स दे रहा है और ऐसे ही कुछ ऑफर्स के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। हमने एक लिस्ट तैयार की है जिसमें ऐसे स्मार्टफोंस के बारे में बताया जा रहा है जिन पर डिस्काउंट ऑफर्स या EMI ऑफर्स मिल रहे हैं। इस लिस्ट में अलग-अलग कीमत और ब्रांड के स्मार्टफोंस शामिल हैं।

Asus Zenfone Zoom

Asus Zenfone Zoom की कीमत पर Flipkart 60% डिस्काउंट दे रहा है जिससे इसकी कीमत 37,999 रूपये से कम कर के

14,999 रूपये रखी गई है। यह डिवाइस 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज से लैस है। इस स्मार्टफोन को 625 रूपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। 

Huawei P9

Huawei P9 की असली कीमत 39,999 रूपये है लेकिन Flipkart के 45% डिस्काउंट के बाद आप इसे 21,999 रूपये की कीमत में खरीद सकते हैं। यह डिवाइस 917 रूपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर उपलब्ध है। Huawei P9 12MP + 12MP के डुअल रियर कैमरा और 8MP के फ्रंट कैमरा से लैस है।

Honor 6 Plus

Honor 6 Plus की कीमत वैसे तो 26,499 रूपये है लेकिन Flipkart के 43% डिस्काउंट के बाद यह डिवाइस 14,999 रूपये की कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा इस डिवाइस को 625 रूपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। Honor 6 Plus में 8MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है |

Honor 8

Honor 8 की कीमत पर Flipkart 40% डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 29,999 रूपये से कम कर के 17,999 रूपये रखी गई है। इस डिवाइस में 12MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह डिवाइस 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को 750 रूपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

OPPO F3 Plus

Flipkart OPPO F3 Plus पर 21% डिस्काउंट दे रहा है जिससे इसकी कीमत 22,990 रूपये से कम होकर 17,990 रूपये हो गई है। इस डिवाइस में 4000 mAh की बैटरी, 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मौजूद है। इस डिवाइस को 1,500 रूपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।

Sony Xperia XA1

Sony Xperia XA1 की कीमत पर Flipkart 14% डिस्काउंट दे रहा है जिससे यह डिवाइस 20,990 रूपये के बजाए 17,990 रूपये की कीमत में उपलब्ध है। इस डिवाइस को 750 रूपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 23MP के रियर कैमरा और 8MP के फ्रंट कैमरा से लैस है।

Samsung Galaxy On Max

Samsung Galaxy On Max की कीमत वैसे तो 16,900 रूपये है लेकिन Flipkart के 11% डिस्काउंट के बाद यह डिवाइस 14,900 रूपये की कीमत में उपलब्ध है। इस डिवाइस में 4 GB रैम और 32 GB रोम मौजूद है। Samsung Galaxy On Max को 1656 रूपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।

Apple iPhone SE

Apple iPhone SE की कीमत पर Flipkart 26% डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद यह डिवाइस 26,000 रूपये से कम हो कर 18,999 रूपये की कीमत में उपलब्ध है। इस डिवाइस को 792 रूपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकत हैं।

No comments:

Post a Comment

Reliance Jio launches JioInteract, an AI-based video platform

It seems like Reliance Jio has hopped on the Artifical Intelligence bandwagon as well. The telecom giant launced what it calls as the “w...