हुवावै ने P20 सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद किफायती Y6 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट यानि की फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। इसकी खासियत इसका फेस अनलॉक फीचर, स्पीकर आउटपुट हैं। फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कैमरा: फोटोग्राफी के मामले में, फोन में सिंगल सेंसर सिस्टम दिया गया है। इसमें 13MP का एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरा के लिए भी एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन ब्लू, बालक और गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा।

Comments
Post a Comment